कौशाम्बी, मार्च 8 -- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान सयारा में आयोजित सरस महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी दीदियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार योजनाओं का लाभ देने के में किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का कार्य हो रहा है, वह नया मुकाम हासिल करें। सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहीं है। सभी पात्र लोगों को आवास, राशन कार्ड, शौचालय, सौभाग्य योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन, हर घर-नल से जल, उज्ज्वला योजना अन्तर्गत नि:शुल्क गैस कनेक्शन आदि योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया गया है। स्वयं सहाय...