औरैया, अप्रैल 11 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री का शनिवार को शहर के जालौन चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने संगठन के समर्थन में नारे लगाए और पूरे माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश शुक्ला एवं राजमणि तिवारी ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन समाज के सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.