रांची, अप्रैल 29 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के तहत 1 से 15 मई तक चलने वाली स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर बुधवार को पंचायत सचिवालय, ओरमांझी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अनुपमा देवी और प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेड़िया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बीडीओ ने कहा कि निर्धारित अवधि के दौरान लोग स्वयं अपने घरों की विस्तृत गणना करें। इसके लिए जनगणना 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार का भी प्रावधान रहेगा। यह भी पढ़ें- ट्रेलर के इंजन से पार्ट्स की चोरी प्रमुख अनुपमा देवी ने कहा कि स्व-गणना से कोई भी व्यक्ति वंचित न...