समस्तीपुर, फरवरी 11 -- सरायरंजन। डीएम रोशन कुशवाहा व सीएस राजीव कुमार ने बुधवार को गंगापुर पंचायत स्थित वार्ड -09 एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या -05 में संयुक्त रूप से फीता काटकर फाइलेरिया मेघा कैंप का उद्घाटन किया। डीएम ने एक दर्जन लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाकर कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की हर लोगों को यह दवा का सेवन करना चाहिए। इस दवा के खाने से हाथी जैसा पांव होने से बचाव होता है। दवा के खाने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। यह दवा खाना खाने के बाद ही सेवन करने की सलाह डीएम ने दी। मौके पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार, मुखिया विजय कुमार राय, डीपीओ सुनीता कुमारी, बीडीओ सुनील कुमार, सीडीपीओ कुमार शुभम, संतोष पटेल, उपमुखिया प्रेम लाल पासवान, सीएचसी प्रभारी डा. अमित कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हि...