गोरखपुर, जुलाई 27 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण एवं पुनर्भुगतान की प्रगति की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन ने नाराजगी व्यक्त की। सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित समीक्षा में उन्होंने बैंकों को क्रेडिट कार्ड के 67 आवेदनों समेत सभी लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में निरस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा निस्तारण करते समय उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण 15 हजार रुपये के ऋण के लिए 10,820 के लक्ष्य के सापेक्ष 07,173 लाभार्थियों को ऋण बांटा गया। यह लक्ष्य का 66.29 फीसदी है। वहीं, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये के ऋण के लिए 5,410 के लक्ष्य के सापेक्ष 2,535 लाभार्थियों को ऋण मिला, यानी लक्ष्य के सापेक्ष 46.86 फीसदी ही लाभांवित हुए। तीसरे चरण में 50 हजार रुपये ऋण के लिए ...