इटावा औरैया, जुलाई 20 -- इटावा। डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने एक्सप्रेसवे पर चिन्हित ब्लैक स्पॉटों में समय पर सुधार कार्य न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉट संख्या-129 सहित सभी दुर्घटना संभावित स्थलों पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं तथा साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। एसएसपी ने निर्देशित किया कि एक्सप्रेसवे पर किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर कृपया धीमे चलें, आगे खतरा है जैसे चेतावनी संदेशयुक्त साइन बोर्ड लगा...