गढ़वा, अप्रैल 17 -- चिनिया। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की गई। बैठक में मध्याह्न भोजन योजना के सफल संचालन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार ने की। बैठक में मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार और पूरक पोषाहार सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से देने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को सभी विद्यालय में ओआरएस पाउडर आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। उसके अलावा सभी रसोइया के पोर्टल पर 20 अप्रैल तक अपना डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीडीओ के अलावा बीपीएम इंदु विश्वकर्मा, एमडीएम अनुश्रवण सहायक कामेश्वर यादव, शिक्षाविद चैती नाथ सिंह, निर्मला देवी, शर्मिला देवी, कल्याण पदाधिकारी चिकित्सा पदाधिकारी, अध्यक्ष अनुष्का सहित काफी संख्...