पलामू, जुलाई 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय में कल्याण विभाग से पलामू जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश दिया। बैठक के दौरान प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, धुमकुड़िया भवन निर्माण, सरना/ मसना/ जाहेर एवं हड़गड़ी स्थल की घेराबंदी, कब्रिस्तान की घेराबंदी, छात्रावासों के रख-रखाव, धार्मिक स्थल निर्माण सहित विभाग की अन्य योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : समय से लाभुकों को मिले योजनाओं ...