जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल में जल्द ही सीटी स्कैन ही नहीं, बल्कि एमआरआई मशीन भी लगाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। कुछ महीनों में सभी जगहों पर मशीन से मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी। आपके प्रिय समाचार पत्र हिंदुस्तान ने जमशेदपुर में सोमवार को ही इस विषय को उठाया था। मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए जल्द लगाने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार देर शाम सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मेडिकल कॉलेजों को और मिलेंगे 200 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम में एक साल बाद भी नहीं लगी सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनमेडिकल कॉलेजों के लिए धनराशि राज्य के मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर और एमबीबीएस क...