गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, बसंत पंचमी और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग महानगर में विशेष सफाई अभियान चलाएगा। महानगर में विभिन्न चौक-तिराहे पर स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं और उनके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई और चूना छिड़काव किया जाएगा। जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र में सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं बसंत पंचमी और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.