बांदा, फरवरी 3 -- बांदा। संवाददाता जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी जे.रीभा ने सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। कहा कि एआईआर अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र में सहायता केंद्र (वीएसी) खुलेंगे। इनमें बैनर भी लगेंगे। सहायता केंद्रों में दावे व आपत्तियों को जमा कराने के लिए बीएलओ प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक बैठेंगे। छह जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची भी रहेगी। ताकि मतदाता अपना नाम खोज सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...