सिद्धार्थ, जून 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड व सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और श्रमिक पंजीकरण के उद्देश्य से शनिवार को नौगढ़ ब्लॉक परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे पात्र श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके श्रम कार्ड एवं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई।सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 20 जून तक जनपद के सभी विकास खंडों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 17 व 18 जून को ज़िले के सभी प्रखंडों में प्रखंड में सहयोग-सह-जन कल...