लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि प्रदेश के सभी ब्लाकों पर पशुओं के लिए पशुधन औषधि केन्द्र खोले जायेंगे। इन औषधि केन्द्रों पर 24 घंटे एथनोमेडिसिन की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि गोवंश व अन्य पशुओं के उपचार के लिए पीपीपी मोड पर वेटनरी और पैरावेटनरी सेवाएं शुरू कराई जाएंगी और पशुओं की जांच के लिए पैथालॉजी केन्द्र खोले जाएंगे। श्री सिंह मंगलवार को लखनऊ में केन्द्रीय बजट से यूपी के पशुपालन एवं दुग्ध क्षेत्र को मिले लाभ की जानकारी देने के लिए पत्रकारों से बात कर रहे थे। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए पूरी है तैयारियां बिहार में तेजी से फैल रहे बर्ड फ्लू को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पशुधन मंत्री ने कहा कि हम पूरी तरह सतर्क हैं। बिहार से लगे सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बरती जा रही है...