भागलपुर, जून 8 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  भारतीय जनता पार्टी चंपानगर मंडल के अध्यक्ष अमृत लाल की अध्यक्षता में रविवार को भाजपा चंपानगर मंडल की मासिक बैठक केएन झा लेन में आयोजित की गई।  बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह मंडल प्रभारी अमरदीप साह मौजूद रहे। बैठक में चार मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल बेमिसाल, योग दिवस, पौधरोपण एवं मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष चर्चा हुई। मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस बार मन की बात सभी बूथों पर 100% सुनने एवं देखने का लक्ष्य रखा। मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मंडल में एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक महीने लोगों से 100 पौधा  रोपने एवं संरक्षण करने का आग्रह करने का लक्ष्य रखा। यह भी पढ़ें...