नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 131वां संस्करण रविवार को जिले के सभी बूथों पर सुना गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के लिए एलईडी टीवी लगाई गई थी। प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में भारत की तीव्रगामी प्रगति का उल्लेख करते हुए नई दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया। खेल जगत का उल्लेख करते हुए टी-20 विश्व कप 2026 में विभिन्न देशों की टीमों में भारतीय मूल के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गौरव व्यक्त किया। सामाजिक संवेदनशीलता को स्पर्श करते हुए प्रधानमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.