कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज के आदेशानुसार उप विकास आयुक्त रवि जैन के निदेश पर कोडरमा प्रखंड में झुमरी तिलैया नगर परिषद एवं कोडरमा नगर पंचायत के बीएलओ का एवं डोमचांच नगर पंचायत के बीएलओ का डोमचांच में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कोडरमा बीडीओ मनोज कुमार रवि ने कहा कि सभी बीएलओ समय से शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ मतदाताओं को जागरूक करते हुए यह अवश्य बताएं कि मतदान के दिन अपने साथ वोटर पहचान पत्र या आधार कार्ड या निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज अवश्य लाएं। मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया, संजय सुमन, नरेश यादव एवं रामचंद्र ठाकुर ने मतदान पर न्यूनतम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.