इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। छात्राओं ने सरस्वती गीत प्रस्तुत किया । कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं को बैग भी दिए गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक बच्चा आगे आए , प्रगति करें । उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तब होगी जब हम पढ़े लिखे होंगे, स्वस्थ होंगे। उन्होंने कहा कि 2047 का सपना तभी पूरा हो पाएगा जब सभी बच्चे अच्छे से पढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि हर घर का सर्वे करा कर बच्चों का एडमिशन कराया जाए कोई भी बच्चा छूटने न पाए। इटावा 80 प्रतिशत साक्षरता में आगे है ।उन्होंने कहा कि जो बच्चे 3 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनका एडमिशन आंगनवाड़ी में अवश्य कराया जाए जो बच्चे 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनका दाखिला कक्षा 1 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.