बिहारशरीफ, मई 6 -- सभी प्राथमिक विद्यालयों में 9 को होगी पीटीएम हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी थीम पर होगी चर्चा बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के सभी प्राथमिक विद्यालयों में नौ मई को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) होगी। इस बार संगोष्ठी की थीम हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी होगी। पीटीएम में अभिभावकों के साथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण पर चर्चा होगी। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मो. शहनवाज ने बताया कि जब बच्चे रोज स्कूल आएंगे, तभी तो बेहतर शिक्षा पा सकेंगे। अभिभावकों को इसके लिए प्रेरित व जागरूक करने की आवश्यकता है। बहुत से अभिभावक आज भी काम को तरजीह देते हैं। वे अपने बच्चों के शिक्षा के प्रति संवेदनशील नहीं होते हैं। यह भी पढ़ें- विद्यालय में 09 मई को होगी विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित नतीजा बच्चा शैक्षणिक गतिविधियों से दूर होता चल...