जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। पूर्व सांसद डा. जगदीश शर्मा ने कहा कि जहानाबाद को विकास के मामले में बिहार में नंबर वन पर पहुंचाना उनका एकमात्र मकसद है। वे आगे भी अपनी ओर से स्थानीय विधायक राहुल कुमार के साथ मिलकर श्रेष्ठ कोशिश करेंगे। रविवार को वे शहर के राजाबाजार में अपने सम्मान में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व जिला पार्षद कृष्ण कुमार, वार्ड पार्षद संजीव कुमार बब्लू, सामाजिक कार्यकर्ता विरेन्द्र शर्मा, रामानंद शर्मा व राकेश कुमार सहित कई अन्य शामिल थे। उन्होने कहा कि जहानाबाद एक कृषि प्रधान जिला है। ऐसे में किसानों के हित की योजनाएं उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे उपर है। वे जहानाबाद विधानसभा में लंबे अरसे से लंबित पड़ी सभी सिंचाई योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.