दरभंगा, जून 17 -- दरभंगा/बिरौल/बेनीपुर, हिटी। जिले के सभी 18 प्रखंडों में बुधवार को सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। दरभंगा सदर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, जीवछ घाट में शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। शिविर में कुल 17 विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आपूर्ति विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (अंचल), मनरेगा, कृषि विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, जीविका, पीएचईडी विभाग तथा पंचायती राज विभाग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- प्रखंड सह...