पटना, अप्रैल 7 -- राज्य के सभी प्रखंडों में खुलने वाले मॉडल स्कूलों में एकरूपता रहेगी। शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिये। शिक्षा मंत्री ने सात निश्चय 3.0 के तहत राज्य में निर्माणाधीन मॉडल स्कूलों में एक समान शिक्षक और छात्रों की संख्या रखने को कहा। ऐसा नहीं हो कि कहीं कम विद्यार्थी का नामांकन लिया जाये और कहीं अधिक। इसी तरह शिक्षकों की भी स्थिति में ध्यान रखना है कि सभी मॉडल स्कूलों में आवश्यक सभी विषयों के शिक्षक हों। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मॉडल स्कूलों की संरचना एवं गुणवत्ता में विसंगति स्वीकार्य नहीं होगी। विद्यालयों में खेलकूद सामग्री, पाठ्य-पुस्तकें और सेनेटरी नैपकीन की समुचित उपलब्धता का निर्देश दिया। शिक्षा मंत्री ने विद्यालयों में बच्चों का शत-प्र...