अररिया, मई 21 -- अररिया, संवाददाता जिला प्रशासन ने कहा है कि समाजिक सुरक्षा द्वारा संचालित पेंशन योजना के लाभार्थी अपना जीवन प्रमाणीकरण 30 मई तक हर हाल में करा लें। क्योंकि फिलहाल पेंशन की राशि केवल वैसे लाभुकों के खातों में ही जा रही है जिन्होंने जीवन प्रमाणीकरण करा लिया हई। प्रशासन द्वार जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, बिहार राज्य नि:शक्तता पेंशन योजना और लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण नि:शुल्क प्रत्येक कॉमन सर्विस सेन्टर यानी सीएससी के अलावा पंचायतों में शिविर के माध्यम से और प्रखंड कार्यालय में किया जा रहा है...