अयोध्या, मार्च 18 -- अयोध्या । संवाददाता श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने श्रीराम यंत्र स्थापना समारोह व सभास्थल की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। निर्धारित सीटिंग प्लान के अनुसार कुर्सियां लगाई थी गयी है। इस बीच सभी आमंत्रित अतिथियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह हर हाल में पूर्वाह्न दस बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर अपना स्थान ग्रहण कर लें। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव ने बताया कि गुरुवार को सभी प्रकार के पास स्थगित कर दिए गए हैं। रंगमहल बैरियर के प्रवेश द्वार को समारोह में आमंत्रित अतिथियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आम श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन सुलभ होगा। सभी दर्शनार्थियों को बिड़ला धर्मशाला के सामने आद्य गुरु रामानंदाचार्य द्वार से प्रवेश मिलेगा।तीर्थ क्षेत्र महासचिव ने बताया कि आमंत्रित जनो...