सराईकेला, जून 9 -- सरायकेला । समाहरणालय सभागार में मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति, लंबित आवेदनों के निष्पादन और लाभार्थियों को समय पर भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- जिले के साख जमा अनुपात और वार्षिक साख योजना के तहत अब तक की उपलब्धियों की हुई समीक्षाबैठक की मुख्य बातें बैठक में उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी पात्र लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों को इन कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ धरातल पर मिल सके। यह भी पढ़ें- नपं में न...