सोनभद्र, मार्च 24 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित बिरला विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य कर रही है, जिससे गुणवत्ता में सुधार आ रहा है। अब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प होगा और ग्रामीणों क्षेत्र के विद्यालयों में हाईस्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने शिक्षा मित्रो के मानदेय बढ़ाने को लेकर सरकार के निर्णय की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि जीत सिंह खरवार, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड रहे। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार एवं संचालन प्रधानाध्यापक रजनीश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर बीडीओ द...