प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विकास भवन में संचालित सरकारी कार्यालयों में नियुक्त पटल सहायक अपने पटल पर नाम और पदनाम की पट्टिका लगाएंगे। आलमारी में रखी पत्रावलियों की जानकारी एक ए-4 के कागज पर अंकित कर आलमारी में रखी जाएं। यह निर्देश सोमवार को सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने के दौरान सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों और पटल सहायकों को दिए। सोमवार को सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने प्रभारी डीडीओ संतोष कुमार सिंह और पीडी दयाराम यादव के साथ विकास भवन में संचालित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, आईसीडीएस, जिला विकास कार्यालय, लघु सिंचाई कार्यालय, समाज कल्याण कार्यालय एवं समाज कल्याण कार्यालय (विकास) का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थिति पंजिका, गार्ड फाइल...