नई दिल्ली, जुलाई 24 -- बिहार के सभी पंचायतों में हाट बनेंगी। जिलों के मुख्यालय और प्रखंडों में भी हाट और मार्ट खोले जाएंगे। सम्राट चौधरी सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके जरिये ग्रामीण और स्थानीय बाजार को सशक्त बनाया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य के लोगों को अपने राज्य में रोजगार देने के सरकार के संकल्प को पूरा किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि हाट और मार्ट में जीविका दीदी के उत्पाद बिकेंगे। इससे जीविका दीदी के उत्पाद को बड़ा बाजार मिलेगा। लोगों को स्थानीय बाजार में ही बेहतर सामग्री मिलेगी। श्रवण कुमार विधानसभा में ग्रामीण विकास विभाग के प्रथम अनुपूरक व्यय के तहत अनुदान मांग पर सरकार का पक्ष रख रहे थे। मंत्री ने बताया कि राज्य के पर्यटक स्थलों पर भी जीविका के उत्पाद बेचे जाएं...