सभी पंचायतों में रोड, पानी और बिजली मेरी पहली प्राथमिकता : डीसी
रामगढ़, मई 13 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के लइयो पंचायत स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में बुधवार को जल मिशन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मांडू बीडीओ अमित कुमार मिश्रा और संचालन लइयो उतरी मुखिया मदन उर्फ सुरेश महतो ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला में 125 पंचायत है और सभी मेरे लिए महत्वपुर्ण है। सभी पंचायतों में रोड, पानी और बिजली मेरी पहली प्राथमिकता है। गर्मी का मौसम चल रहा है और पानी की आवश्यक्ता सभी को है। इसलिए जीवन में जल संरक्षण बहुत जरुरी है। आप सभी किचेन, चापानल, सोलर जल मिनार सहित अन्य स्रोतों के पानी को व्यर्थ में सड़क पर नहीं बहाकर पनसोखा बनाकर उसका संरक्षण का काम करें। उपायुक्त ने विस्थापित गांव में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.