समस्तीपुर, जनवरी 6 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी नगर पंचायत के खेल मैदान में सोमवार को स्वच्छता सेवा समापन समारोह के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दो दर्जन से अधिक छात्रों के बीच पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा की खेलने से शरीर को तंदुरुस्ती मिलती है। हर छात्रों को हर रोज विभिन्न तरहों का खेल खेलना चाहिए। चौधरी ने कहा की इस तरह के सेवा पखवाड़ा हर नगर पंचायत को मनाना चाहिए। स्वच्छता का मतलब है सुरक्षित होना। इससे पूर्व श्री चौधरी ने पुरूष वर्ग के मैराथन दौड़ के खेल में प्रथम सीमंत कुमार, रंधीर कुमार, सुनील कुमार एवं महिला वर्ग में मैराथन दौड़ के खेल में अंजलि कुमारी, सुप्रिया कुमारी एवं शिवानी कुमारी आदि को नगद एवं म...