बोकारो, मार्च 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आगामी रामनवमी व ईद पर्व के मद्देनजर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा व एसपी हरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से की। रामनवमी को लेकर आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान लगाए जाने वाले झंडों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा या यातायात संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं हो। उपायुक्त ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व-त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी धर्म और समुदाय के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस...