गोंडा, मार्च 20 -- गोंडा। पंत नगर स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन संगठन के जिला अध्यक्ष mदीपक नामदेव के नेतृत्व मे विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से एआरपी के सभी प्रकार के देयक का समय से भुगतान किये जाने एवं जिले में एफएलएन प्रशिक्षण के मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की गई। निपुण भारत मिशन में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया है। प्रभारी बीएसए आरके सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इन सभी मांगों को शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाठक मंडल संयोजक मनोज दीक्षित, नरेन्द्र गुप्ता, दिलीप कुमार वर्मा, प्रदीप शुक्ला, आकाश सैनी, शिवम मिश्रा, शशांक, अनिल, राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...