बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- एसपी ने लहेरी थाना से की इसकी शुरुआत आमलोगों से मिलकर सुनी फरियाद, लिया फीडबैक फोटो : एसपी-लहेरी थाना में सोमवार को जनता दरबार में एसपी भारत सोनी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्यालय के निर्देश पर सभी थानों में सप्ताह के दो दिन जनता दरबार लगाया जाएगा। सोमवार को लहेरी थाना से इस अभियान की शुरुआत एसपी भारत सोनी ने की। आमलोगों से मिलकर उनकी फरियाद सुनी व कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों से बात कर पुलिस की कार्यशैली व कानून-व्यवस्था के बारे में फीडबैक भी लिया। पहले दिन काफी संख्या में लोग फरियाद लेकर पहुंचे। एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उन्हें दूर करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि थाना स्तर से शुरू की गयी यह मुहिम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गयी है। शिकायत का संबं...