सासाराम, मई 16 -- सासाराम। पुलिस केंद्र डेहरी रोहतास सभागार में लॉ फाउंडेशन के संयोजन में बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम विषय पर जिले के सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों (थानाध्यक्षों) के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन रोहतास के मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक ललन कुमार व लॉ फाउंडेशन के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। किशोर न्याय पुलिस इकाई रोहतास के प्रभारी मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि सभी थानों में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी के नाम, पद नाम और मोबाइल नम्बर प्रदर्शित किए जाएंगे। कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को बच्चों से जुड़े संवेदनशील मामलों में कानून सम्मत, मानवीय एवं बाल हितैषी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रशिक्षित करना था। इस अवसर पर जिले के विभिन्न थान...