पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब कांडों के निष्पादन में थानेदारों की ओर से की जाने वाली आंकड़ों की बाजीगरी नहीं चलेगी, बल्कि कांड का वास्तविक तौर पर निष्पादन करना होगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्ष एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने निर्देश दिया है। इससे चली आ रही पॉकेट डिस्पोजल की प्रथा पर रोक लगेगी। इसके लिए अब वरीय पुलिस पदाधिकारियों की ओर से सतत निगरानी की जाएगी। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से कांडों के पॉकेट डिस्पोजल पर पहले ही रोक लगा दी गई है। परन्तु जिले में यह प्रवृत्ति अब भी बरकरार है। इसकी वजह यह है कि विभिन्न समीक्षा बैठकों में पुलिस के वरीय पदाधिकारियों की ओर से केस पेडेंसी समाप्त करने को लेकर निर्देश दिए जाते हैं। थाना स्तर पर कांडों के निष्पादन के लिए डाटा जारी किया जाता है। इसमें निष्पादित कांडों की संख्या वास...