प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक(आईपीपीबी) ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। वर्तमान में मंडल के सभी डाकघरों में डिएलसी बनाएं जा रहे हैं। वहीं इससे पहले कुछ ही डाकघरों में डीएलसी बनवाने कि सुविधा थी। आईपीपीबी के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि इस समय डाकिया बुजुर्ग लोगों के घर-घर जा कर डीएलसी बना रहे हैं। आईपीपीबी में डीएलसी बनाने के लिए पेंशनरों को केवल आधार कार्ड लिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...