रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। झारखंड के सभी जिलों में जल्द ही टेली आईसीयू सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे गंभीर मरीजों को घर के पास ही सुपर स्पेशएलिटी इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में सभी सदर अस्पतालों को टेली आईसीयू से जोड़ने और इसके लिए जरूरी उपकरण एवं मैनपावर की तत्काल व्यवस्था करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गुमला, सिमडेगा, चतरा और रांची सदर सहित कुछ जिलों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है, जहां से मरीजों की निगरानी रिम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जा रही है। बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगीअजय कुमार सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों को बड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.