रांची, जून 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नीट यूजी की पुनर्परीक्षा को लेकर राज्य पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। जामताड़ा व सरायकेला जिले को छोड़ सभी 22 जिलों में एसपी को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन कर निरंतन गश्ती करें। वहीं सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के आदेश के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित जेरॉक्स दुकान, साइबर कैफे व विभिन्न कोचिंग संस्थान के संचालकों की कड़ी निगरानी का आदेश भी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिया है। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया है कि यदि परीक्षा को प्रभावित किए जाने से संबंधित किसी प्रकार की तकनीकी सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई करें। जिलों के उपायुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश भी दिया गया है。...