भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को लेकर खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) काफी संवेदनशील है। प्रतिभाओं को आगे लाने और वे बेहतर प्रदर्शन करें, इसको लेकर कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके तहत ही अब बिहार के हर जिले में खेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईएफएस) खुलेगा। इसका उद्देश्य राज्य में विभिन्न खेलों के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की व्यवस्था करना है। साथ ही खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। यहां राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।खेल विभाग के अधिकारी के मुताबिक पहले चरण में छह से सात सीईएफएस को सक्रिय किया जाएगा। खेल विभाग में समीक्षा के दौरान भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। सीईएफएस शुरू करने के लिए सूची प्राधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.