बगहा, मार्च 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा में निजी विद्यालय में आरटीई के तहत जितने भी नामांकित छात्र-छात्रा हैं। उक्त सभी छात्र-छात्राओं का आपार आईडी कार्ड अनिवार्य रूप बनवाने का निदेश दिया गया। निजी विद्यालय में गरीब छात्र-छात्राओं को विभागीय नियमानुसार वांछित संख्या में नामांकन लिये जाने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि आपार आईडी बनाये जाने में हो रही शिथिलता की जांच के लिए दल गठित कर विद्यालय की जाच कराई जाए, ताकि उत्पन्न कठिनाईयों का निराकरण कर त्वरित गति से आपार आईडी बनाने का कार्य सम्पन्न हो सके। डीपीओ समग्र शिक्षा गार्गी कुमारी ने बताया कि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि...