सीतापुर, मई 5 -- सीतापुर, संवाददाता। ग्रीष्मकाल को देखते हुए सभी प्रमुख स्थलों और चौराहों पर शीतल पेयजल व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही सभी जगह कूलिंग पॉइंट भी बनवाये जायें। उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसे होना चाहिए। ये निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के विकास कार्यों, निकाय अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं, 15 वॉ वित्त आयोग टाइड ग्रांट एवं अनटाइड ग्रांट की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम डीएम डॉ. राजागणपति आर ने दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित सभी भुगतान समय से कराये जायें। नगरीय निकायों को भेजी गयी स्टाम्प ड्यूटी निधि से नगरीय निकायों में आवश्यकतानुसार शापिंग काम्प्लेक्स, बाक्स क्रिकेट, स्केटिंग ग्राउण्ड आदि के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाये। यह भी पढ़ें- स्वच्...