सभी चेकनाका की नियमित जांच हो : डीसी
चाईबासा, जून 30 -- चाईबासा, संवाददाता।उपायुक्त मनीष कुमार ने खनन टास्क फोर्स की बैठक में सभी चेकनाका की नियमित जांच करने तथा वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया है। बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध सघन एवं सतत अभियान चलाने, निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया ।
बैठक की प्रक्रिया समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु सहित टास्क फोर्स के सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.