सभी ग्राम विकास योजनाओं की डीपीआर तैयार करने के निर्देश
मऊ, जून 20 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन के लिए चयनित ग्रामों की ग्राम विकास योजनाओं के अनुमोदन के संबंध में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने निर्देश दिया कि सभी ग्राम विकास योजनाओं की डीपीआर गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक ढंग से तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में पूर्व में अन्य विभागों द्वारा विकास कार्य कराए जा चुके हैं, उनका समुचित मिलान एवं सत्यापन सुनिश्चित किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.