लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी गो आश्रय स्थलों पर भूसा बैंक (अस्थाई/स्थाई) बनाया जाए। साथ ही वहां आगामी दो माह का भूसा आरक्षित भंडारण के रूप में रखा जाए। श्री सिंह रविवार को पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश के बेहतर भरण पोषण के लिए भूसा बैंक की स्थापना और गोचर भूमि के विस्तार कार्य को तीव्र गति देने के लिए सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। नोडल अधिकारियों को गौशालाओं का भ्रमण कर उसकी रिपोर्ट 30 मार्च तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही श्री सिंह ने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत गोआश्रय स्थलों में गोवंश को धूप, लू से सुरक्षित रखा जाए। भूसा, हरा चारा, चोकर, पानी, विद्युत एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.