मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। धनराज डिग्री कॉलेज में रविवार को पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने पार्टी की पंच निष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में विकास का कार्य कर रही है। जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण शर्मा, ममता कुमारी, रामनरेश मालाकार, जिला महामंत्री सम्राट कुमार, बिंदेश्वर सहनी, केदार सहनी, इंदल शर्मा, सोनू कौशिक और रितेश कुशवाहा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...