संतकबीरनगर, मई 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दिनों दिन सूरज तप रहा है। लोगों के सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। स्नान के बाद ही लोग पसीने से भीग जा रहे हैं। लोगों को इस बात से डर सता रहा है कि गर्मी अभी इस प्रकार की है तो नौतपा कितना परेशान करेगा। आगामी 25 से 30 दिन तक गर्मी जिले के नागरिकों पर भारी पड़ेगा। इस दौरान तापमान 40 से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- तापमान @ 45 डिग्री, आसमान से बरसी आग, प्रचंड लू से जनजीवन बेहाल गर्मी से परेशान लोग पिछले चार दिनों से लोगों के सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। घर के अंदर लोगों को चैन नहीं मिल रहा है और न ही घर के बाहर। गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच 25 मई से नौपता लग रहा है। नौतपा यानी नौ दिन गर्मी अपने सबाब पर ...