दरभंगा, दिसम्बर 11 -- बेनीपुर। न्यायालय बेनीपुर परिसर में बुधवार को मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि जात पात, धर्म एवं लिंग भेद के आधार पर किसी को भी उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। सभी को गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमलोग सार्वजनिक क्षेत्र में काम करते हैं, जहां समाज के हर वर्ग के लोगों को हमसे न्याय की उम्मीद होती है। बिना किसी भेदभाव के उनके इस उम्मीदें पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। जिला जज श्री मिश्र ने कहा कि हम स्वयं के लिए किसी और से जितने सम्मान की चाहत रखते हैं उतना हीं सम्मान हमें दूसरों को भी देना चाहिए। मौके पर एडीजे ऋषि गुप्ता, एसडीजेएम अनुराग तिवारी, मुंसिफ रोहित कुमार गुप्ता, अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी, ...