भागलपुर, सितम्बर 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू प्रशासन ने भी कॉलेजों और पीजी विभागों के सभी तरह के शिक्षकों का विद्वान आईडी उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित कॉलेज के प्राचार्य और पीजी हेड को दिया है। कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने जारी पत्र में कहा है कि विद्वान आईडी बनाकर विद्वान आईडी नंबर केंद्रीय पुस्तकालय को उपलब्ध कराएं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आठ जुलाई को इन्फ्लीबनेट सेंटर, गांधीनगर द्वारा इंडियन रिसर्च इंफार्मेशन नेटवर्क सिस्टम (आईआरआईएनएस) सर्विस को सुचारू रूप से संचालन के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया था। इसमें निर्देश दिया गया था कि सभी पीजी विभागों एवं कॉलेजों के प्रत्येक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और गेस्ट फैकल्टी को आईआरआईएनएस सर्विस में अपना विद्वान आईडी बनाना है। इसे नोडल ऑफिसर को उपलब्ध करा...