धनबाद, मार्च 10 -- सिजुआ स्थित कतरास क्लब में सोमवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (बीएमएस) के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता धकोकसं के केंद्रीय अध्यक्ष मुरारी तांती ने की‌। सम्मेलन में आठ क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान वैसे प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोलियरी क्षेत्र में घटते मेनपावर के बीच सदस्यता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हे अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएमएस के महामंत्री सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि विषम परिस्थिति में सिंगल सदस्यता में जाना होगा। सभी के सहयोग से ही संगठन मजबूत होता है। कहा कि कुछ ट्रेड यूनियन की मानसिकता बन गयी है कि किस प्रकार देश के विकास में बाधक बने। ये मजदूरो के अधिकार के बजाय निजी लाभ के लिए लड़ाई लड़ते हैं। कहा कि असंगठ...