लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यूजीसी के नए नियमों को सवर्ण विरोधी बताकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बुधवार रात करीब आठ बजे पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उन्हें जिलाबदर कर भेजा गया है। बरेली में अधिकारी उन्हें रोकना नहीं चाहते थे। रात भर कृष्णानगर में स्नेहनगर अपनी ससुराल में रुके, सुबह एटा के लिए रवाना हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के स्नेहनगर पहुंचते ही कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिगत उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया। अलंकार के पहुंचने की सूचना पर मीडिया कर्मियों का उनके यहां जमावड़ा लग गया। मीडिया के सवाल किया कि लखनऊ आने का आपका उद्देश्य क्या है? इस पर उन्होंने कहा कि एक तरह से उनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। वह आए नहीं हैं उ...