अलीगढ़, मार्च 27 -- कलंक के खिलाफ -एसटीएफ ने अहमदाबाद के गायकवाड़ हवेली क्षेत्र से आरोपी अल्ताफ को दबोचा-2024 में कागजों में संचालित जय श्रीराम एंटरप्राइजेज फर्म पकड़ी गई थी-अहमदाबाद की फर्म बाघेला भावेश जीनाभाई के द्वारा पंजीकृत मिली थीअलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। यूपी एसटीएफ ने करीब 200 करोड़ की क्षति पहुंचाने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ मुख्यालय की टीम ने गुजरात के अहमदाबाद में दबिश देकर 200 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य मो. अल्ताफ सोजतवाला को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्में बनाकर वास्तविक कंपनियों को अवैध तरीके से 'इनपुट टैक्स क्रेडिट' (आईटीसी) बेचने का काला कारोबार कर रहा था। बता दें कि 2024 में कागजों में संचालित जयश्रीराम एंटरप्राइजेज फर्...